लूज मोशन के लिए मुझे क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Mar 2023 : 08:45

लूज मोशन रोकने के लिए क्या करें-

लूज मोशन जल्दी रोकने के लिए किसी तरह की दवाओं का सेवन खुद से नहीं करना चाहिए. क्योंकि जब पेट में जमा गंदगी निकल जाती है और इंफेक्शन साफ हो जाता है तो लूज मोशन खुद ही बंद हो जाते हैं.
इस दौरान आप जीरा और अजवाइन को तबे पर बिना तेल के भून लें और फिर इन्हें दरदरा कूट लें. इस चूर्ण का सेवन एक-एक चम्मच दिन में दो से तीन बार ताजे पानी के साथ करें. यह इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने और पेट को जल्दी क्लीन करने में मदद करता है.

लूज मोशन होने पर क्या खाएं-

लूज मोशन होने पर ऐसा कुछ नहीं खाना चाहिए जिसे पचाने में समय लगता है या जिन चीजों को खाकर गैस बनती हो. जैसे, दूध और इससे बनी चीजें ना खाएं. आप सिर्फ दही का सेवन कर सकते हैं.

मूंग दाल की खिचड़ी दही के साथ खाएं. दही और किचड़ी दोनों ही लूज रखें. दही में पानी मिला सकते हैं.

आप प्लेन जीरा राइज को दही के साथ खा सकते हैं. इसमें अलग से कुछ भी मिलाना नहीं होता है, नमक भी नहीं. दही में आप भूनकर कूटा गया जीरा और अजवाइन मिला सकते हैं.

लूज मोशन के दौरान शरीर में पानी की कमी ना होने दें. इसके लिए एक गिलास साफ और ताजे पानी में एक चुटकी नमक और 2 चम्मच चीनी मिलाकर पिएं. दिन में जितनी बार भी पीना हो इस पानी को ही पिएं.

कहीं सफर में है तो इलेक्ट्रोल पाउडर का पाउच लें और मिनरल वॉटर की बॉटल में घोल लें और सिर्फ इसी पानी का सेवन करें. एक लीटर पानी की बॉटल में एक पाउच पर्याप्त होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info